अब सच हो रहे ग्लोबल स्टडीज के सपने

एलन ग्लोबल स्टडीज डिवीजन से मिल रही इंटरनेशनल टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटीज में प्रवेश में सफलता, टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटीज में अब तक 672 सलेक्शन, 11 ऑक्सफोर्ड, 8 एमआईटी और 2 का कैल्टेक में सलेक्शन

Pooja Kumawat
Pooja Kumawat Author
November 21, 2022 • 4:43 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
अब सच हो रहे ग्लोबल स्टडीज के सपने
“अब सच हो रहे ग्लोबल स्टडीज के सपने”
Favicon
Read more on sangritimes.com
21 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/now-the-dreams-of-global-studies-are-coming-true
Copied
अब सच हो रहे ग्लोबल स्टडीज के सपने
अब सच हो रहे ग्लोबल स्टडीज के सपने

कोटा, राजस्थान, भारत

देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने के बाद एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटी के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस क्षेत्र में अपने 34 वर्षों के अनुभव के साथ लगातार सफलताएं अर्जित कर रहा है।

विदेश में पढ़ना सिर्फ शिक्षा ग्रहण तक सीमित नहीं है, वरन इसका उद्देश्य समग्र विकास होता है। दुनिया के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के बाद न सिर्फ व्यक्ति स्वयं को शिक्षित कर सकता है, वरन ग्लोबल चैलेंज के लिए खुद को तैयार कर सकता है। विद्यार्थियों को ग्लोबल चैलेंज के अनुसार वितसित करने, वैश्विक स्तर पर उनकी प्रतिभा को अवसर देने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा एलन ग्लोबल स्टडीज डिवीजन की शुरुआत की गई। यह पहल आज सैकड़ों विद्यार्थियों के सपने सच कर चुकी है। ये विद्यार्थी दुनिया की टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई कर अपना कॅरियर बना रहे हैं। एलन ग्लोबल स्टडीज डिविजन गत चार वर्षों से स्टूडेंट्स को विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए होने वाले एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करवा रहा है। स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट की पढ़ाई के साथ प्रोफाइल बिल्डिंग, स्टेटमेंट ऑफ परपज, इंटरव्यू स्किल्स और रिकमंडेशन के लिए गाइडेंस दी जाती है। क्यू एस रैंकिंग्स के अनुसार भारत का आईआईटी मुम्बई ‘इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2019‘ में 172वें स्थान पर है। एलन ग्लोबल स्टडीज डिवीजन में विद्यार्थियों को सेट, टॉफेल, एसीटी, आईलिट्स की तैयारी करवाई जाती है। यही नहीं प्रोफाइल बिल्डिंग, एप्लीकेशन प्रोसेस, डॉक्यूमेंट्स एडिटिंग व स्कॉरलशिप एप्लीकेशन के बारे में भी पूरा सपोर्ट दिया जाता है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Pooja Kumawat Author

पूजा कुमावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो सांगरी टाइम्स में कार्यरत हैं। वह राष्ट्रीय, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके लेखन में तथ्यात्मक विश्लेषण और व्यापक रिसर्च की झलक मिलती है।

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter