उदयपुर ऑडिशन में नजर आया मॉडल्स का बेबाक अंदाज

ऑडिशन में सभी पार्टिसिपेंट्स ने सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री व एक्टिंग का प्रदर्शन करके सभी का मनोरंजन किया। ऑडिशन में जजेज के रूप में एंकर जीत, मिस्टर पिंकसिटी 2018 मिलन कुमार शामिल थे।

Junja Ram
Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Editor in Chief
September 11, 2019 • 6:14 PM  1
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
उदयपुर ऑडिशन में नजर आया मॉडल्स का बेबाक अंदाज
“उदयपुर ऑडिशन में नजर आया मॉडल्स का बेबाक अंदाज”
Favicon
Read more on sangritimes.com
11 Sep 2019
https://www.sangritimes.com/models-impeccable-style-seen-in-udaipur-audition
Copied
उदयपुर ऑडिशन में नजर आया मॉडल्स का बेबाक अंदाज
उदयपुर ऑडिशन में नजर आया मॉडल्स का बेबाक अंदाज

राजधानी जयपुर में नवंबर में मिस्टर वर्मा इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित होने वाले स्टेट लेवल फैशन पेजेंट “मिस्टर एंड मिस पिंकसिटी सीजन 3 2019” के लिए उदयपुर शहर में हिरण मगरी रोड स्थित राणाजी डिजाइनिंग स्टूडियो में ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर भर से आये मेल फीमेल मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया। ऑडिशन के दौरान सभी पार्टिसिपेंट्स ने पूरे दम खम के साथ रैंप वाक कर जजेज को इम्प्रेस किया। ऑडिशन में सभी पार्टिसिपेंट्स ने सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री व एक्टिंग का प्रदर्शन करके सभी का मनोरंजन किया। ऑडिशन में जजेज के रूप में एंकर जीत, मिस्टर पिंकसिटी 2018 मिलन कुमार शामिल थे।

शो डायरेक्टर गौरव वर्मा ने बताया की ऑडिशन में तकरीबन 100 से अधिक पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया व पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा को दर्शाया। इस फैशन पेजेंट के दो संस्करण सफलतापूर्वक सम्पन्न होने क बाद यह तीसरा सीजन है। इस सीजन में बहुत सी यूनिक व एक्सपेरिमेंटल सेशंस देखने को मिलेंगे। शो डायरेक्टर गौरव वर्मा ने आगे बताया की आगामी दिनों में जोधपुर ऑडिशन, जयपुर मेगा ऑडिशन, फोटो सेशंस, ग्रूमिंग सेशंस, ब्यूटी सेशंस, फिटनेस सेशंस, लुक लॉन्च, टैलेंट राउंड, सेमी फिनाले समेत कई इंटरेस्टिंग एक्टिविटीज होंगी, जिससे सभी मॉडल्स को प्रॉपर ग्रूमिंग मिल सके।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Editor in Chief

जुंजा राम Sangri Times के प्रधान संपादक हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता सिनेमा, एंटरटेनमेंट, बिज़नेस और लाइफस्टाइल जैसे विषयों में है, और इन्हीं क्षेत्रों में उन्होंने वर्षों तक गहराई से रिपोर्टिंग की है। संपादक के रूप में वे Sangri Times पर प्रकाशित हर खबर की सटीकता, निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी निभाते हैं, और टीम के संपादकीय दिशा-निर्देशों का नेतृत्व करते हैं।

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter