आप उन सभी चीजों के लिए "ना" कहिए जो आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकती हैं: कंचन शर्मा

"आपका दिल उपजाऊ बीजों से भरा पड़ा है, अंकुरण के इन्तजार में "
_x000D_ _x000D_विश्व हृदय दिवस वार्षिक तौर पर 29 सितंबर को मनाया जाने वाला आयोजन है| इसका उद्देश्य जनसाधारण में हृदय से संबंधित होने वाले रोगों, उनके परिणाम व उनके रोकथाम के लिए जागरूक बनाना है| विश्व में हृदय रोग से होने वाली मृत्यु की दर सबसे अधिक है | लोगों को हृदय रोगों (सीवीडी) के बारे में सूचित करने के लिए किया जाता है, जो दुनिया में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण हैं। सीवीडी के जोखिम को कम करने के लिए निवारक उपायों के लिए जागरूकता को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना है कि तम्बाकू सेवन, अस्वास्थ्यकर आहार और शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम कारकों को नियंत्रित करके, हृदय रोग और स्ट्रोक से कम से कम 80% मौतों को रोका जा सकता है।
_x000D_ _x000D_कंचन शर्मा ने विश्व हृदय दिवस पर सभी से अपने दिल को स्वस्थ रखने की अपील करते हुए कहा की "दिल" को शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग के रूप में माना जाता है, क्योंकि आती-जाती सांस की डोर का सीधा जुड़ाव इसी से है। इसलिए जितना अधिक दिल का ख्याल रखेंगे, उतने अधिक समय तक वह साथ निभाएगा। इसके लिए सबसे अधिक जरूरी है कि पूरी ईमानदारी से दिनचर्या का पालन करें। व्यायाम करें। खानपान पर ध्यान दें। चिंता से मुक्त रहें। यह सन्देश दिल की हर धड़कन सभी को देती है।
_x000D_ _x000D_हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। हृदय रोगियों की संख्या भारत में लगातार बढ़ रही है, जो कि चिंता का विषय है। यह बीमारी अब कम उम्र में ही लोगों में देखने को मिल रही है। इसका प्रमुख कारण बदलती लाइफ स्टाइल, जंक फ़ूड, धूम्रपान एवं मादक पदार्थ है। युवा पीढ़ी का झुकाव इस ओर ज्यादा होने के चलते ही यह बीमारी कम उम्र में घेर ले रही है। इस बीमारी से बचने के लिए हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना बहुत जरुरी है।
_x000D_ _x000D_क्या आप जानते हैं :
_x000D_ _x000D_आपका दिल एक मिनट में 72 बार और 24 घंटे में 100800 बार धड़कता है। इसके अलावा एक दिन में 2000 गैलन खून की पम्पिंग करता है। इसलिए यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है।
_x000D_ _x000D_हृदय रोग के मुख्य कारण :
_x000D_ _x000D_धूम्रपान, मदिरापान, अजीर्ण, अत्यधिक वसा एवं चिकनाई युक्त भोजन, उच्च रक्तचाप, शरीर में ज्यादा चर्बी, अधिक कोलेस्ट्राल, अत्यधिक चिंता और मधुमेह आदि इसके मुख्य कारण हैं।
_x000D_ _x000D_हृदय की बीमारी का सबसे बडा कारण् ‘तनाव’ है तनाव हृदय का सबसे बड़ा दुश्मन है तनाव से बचने के लिए सबसे आसान उपाय है कि हम अपने हृदय की आवाज सुनें, हृदय को दुरुस्त रखने के लिए तनाव दूर रखें तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन स्रावित होते हैं, वे हृदय की पूरी प्रणाली खराब कर देते हैं तनाव से उबरने के लिए योग का भी सहारा लिया जा सकता है हृदय हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जो लगातार पंप करता है और पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को संचालित करता है.।
_x000D_ _x000D_मां के गर्भ में चार हफ्ते बाद दिल धड़कने लगता है
_x000D_ _x000D_गर्भाधान और मृत्यु तक नहीं रुकता है।।
_x000D_ _x000D_स्मॉकिंग यानि धुम्रपान जाे हमारे दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है।
_x000D_ _x000D_सॉल्ट यानि नमक हमे खाने की वस्तुआें में नमक का इस्तेमाल कम करना चाहिए। अचार आैर चटनी से भी बचान चाहिए
_x000D_ _x000D_शुगर यानि मीठे भी हमे कम ही लेना चाहिए
_x000D_ _x000D_स्ट्रैस यानि तनाव से बचना चाहिए आैर खुश रहना चाहिए।
_x000D_ _x000D_सैचुरेटिड फैट यानि जंक फूड जैसे माेमाेज, चाऊमीन, इडली, डाेसा, बर्गर आदि काे बताया गया है। हमे इनसे भी परहेज करना चाहिए।
_x000D_ _x000D_स्प्रिट यानि एल्काेहल यानि शराब के सेवन से भी बचना चाहिए।
_x000D_ _x000D_सीडेंट्री लाईफ स्टाइल यानि हमे बहुत ज्यादा सिटिंग लाइफ स्टाइल नहीं रखनी चाहिए। काम करते समय घूमते फिरते रहना चाहिए लगातार चेयर पर नहीं बैठना चाहिए।
_x000D_ _x000D_अगर आप इन आदतों को अपने जीवन से दूर कर देंगे ताे समझ लीजिए कि आपके दिल के बीमार हाेने की आशंकाएं 99.99 प्रतिशत कम हाे जाएंगी आैर 70 की उम्र में भी आपका दिल जवां बना रहेगा।
_x000D_ _x000D_विश्व हृदय दिवस के अवसर पर,
_x000D_ _x000D_आओ हम एक शपथ लें
_x000D_ _x000D_स्वस्थ आहार लें,
_x000D_ _x000D_नियमित व्यायाम करें और
_x000D_ _x000D_तंबाकू को ना करें,
_x000D_ _x000D_एक मजबूत दिल और स्वस्थ जीवन के लिए।।
सांगरी टाइम्स हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और टेलीग्राम पर जुड़ें .
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBEचैनल को विजिट करें