राजपुरोहित बने राष्ट्रीय हिंदु एकता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष

जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान
_x000D_ _x000D_मोदरान । राष्ट्रीय हिंदु एकता संगठन जयपुर राजस्थान की नवीन कार्यकारणी का गठन करते हुए राष्ट्रीय हिंदु एकता संगठन के अजीत सिंह राठौड़ संगठन संस्थापक, गजेन्द्र सिंह तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीकांत घोषी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व आशा तंवर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को एक आदेश जारी कर जालोर जिले के मोदरान के दशरथ सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन जयपुर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। आपको ज्ञात रहे कि पुर्व दशरथ सिंह राजपुरोहित को जालोर जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन उनकी कार्य शैली व प्रभाव को देखते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है
_x000D_ _x000D_इधर राजपुरोहित को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर समस्त अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज, राजपुरोहित जागरवाल युवा मंडल, मोदरान, राजपुरोहित सोढा युवा मंडल मोदरान व सभी छतीस कॉम के सभी प्रदेश व जालोर जिलेवासीयो की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
_x000D_ _x000D_राजपुरोहित दशरथ सिंह ने कहा कि सब को ऐसे ही प्रगती के पथ पर अग्रसर रहकर सगंठन में एकता बनाकर पुरे राजस्थान प्रदेश की सम्पूर्ण कार्यकारणी का विस्तार करना होगा वही इस संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में और कार्यकर्ताओं की एक बडी टीम खडी करना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दशरथसिंह पुत्र अर्जुनसिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया जिसमें पूरे प्रदेश में सभी जिलो में इस संगठन को आगे बढ़ाने का जिम्मा सौपा इस पर राजपुरोहित जागरवाल युवा मंडल मोदरान ने दशरथ सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।
सांगरी टाइम्स हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और टेलीग्राम पर जुड़ें .
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBEचैनल को विजिट करें