श्री कृष्ण बलराम मंदिर अक्षय पात्र परिसर में रामनवमी के उपलक्ष्य में राम तारक यज्ञ का आयोजन

जयपुर। श्री कृष्ण बलराम मंदिर अक्षय पात्र परिसर ,जगतपुरा जयपुर में राम नवमी उत्सव मनाया गया। मानव जाति के उद्धार के लिए विशेष राम तारक यज्ञ किया गया | श्री श्री कृष्ण-बलराम को राम और लक्ष्मण के रूप में धनुष बाण अलंकार किया गया | भक्तों ने दिनभर उपवास रखा एवं हरि नाम संकीर्तन किया | ।“कोरोना महामारी को लेकर सीमित व्यवस्था में उत्सव का आयोजन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीलाओं का स्मरण एवं रामचंद्र भगवान की स्तुति में विशेष भजन भी गाए गए। कोरना महामारी के कारण लॉक डाउन के चलते इस बार ऑनलाइन रामायण प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक भक्तों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता में सीए प्रणय पारीक एवं पुरुषोत्तम मंगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
_x000D_
चंचलापति दास, अध्यक्ष हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर ने बताया कि " राम तारक यज्ञ विशेष रूप से श्रीराम नवमी के दिन पर किया जाता है। राम तारक यज्ञ के दौरान भगवान राम के 108 पवित्र नामों(श्री राम अष्टोत्तर) का उच्चारण सस्वर मैं किया जाता है | अंत में नाम रामायण एवं संकीर्तन के साथ महाआरती की जाती है। " उन्होंने इस कठिन समय में दर्शनार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने घर पर ही रहे एवं ऑनलाइन दर्शन करें ,साथ ही घर बैठे की हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर द्वारा आयोजित ऑनलाइन भगवत गीता कोर्स में भाग लेवे।
सांगरी टाइम्स हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और टेलीग्राम पर जुड़ें .
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBEचैनल को विजिट करें