बंधन बैंक: तीन वर्ष में 2000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करेगा बैंक

Pooja Kumawat
Pooja Kumawat Author
September 23, 2022 • 3:51 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
बंधन बैंक:  तीन वर्ष में 2000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करेगा बैंक
“बंधन बैंक: तीन वर्ष में 2000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करेगा बैंक”
Favicon
Read more on sangritimes.com
23 Sep 2022
https://www.sangritimes.com/bandhan-bank-bank-will-recruit-more-than-2000-employees-in-three-years
Copied
बंधन बैंक:  तीन वर्ष में 2000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करेगा बैंक
बंधन बैंक: तीन वर्ष में 2000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करेगा बैंक

अहमदाबाद: बंधन बैंक ने आज अपनी बैंक ब्रांचेस, होम लोन सेंटर्स और बिज़नेस यूनिट्स के नेटवर्क के माध्यम से वर्ष 2025 तक राज्य में अपनी उपस्थिति को तीन गुना करने की योजना का खुलासा किया। बैंक ने आने वाले तीन वर्षों में 2000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने और गुजरात राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की योजना बनाई है। 

बैंक की वर्तमान में 88 ब्रांचेस / होम लोन सेंटर्स हैं, जिसका लक्ष्य मार्च 2025 तक इन्हें बढ़ाकर 160 करना है। इसके अलावा, यह इसी अवधि के दौरान गुजरात राज्य में 270 से अधिक बैंकिंग यूनिट्स शुरू करने के लिए भी प्रयासरत है, ताकि समाज के वित्तीय रूप से बहिष्कृत वर्गों की लोन संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सके।

बंधन बैंक वर्तमान में गुजरात राज्य में 200 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के अपने नेटवर्क के माध्यम से 7.5 लाख कस्टमर्स को सेवाएँ प्रदान करता है। वर्तमान में, बैंक का प्रधान मंत्री आवास योजना में सबसे बड़ा योगदान है और इसने 47,000 से अधिक हाउसिंग लोन्स स्वीकृत किए हैं। बैंक के पास
लगभग 8000 करोड़ रूपए की लोन बुक और 2500 करोड़ रूपए से अधिक की डिपॉज़िट बुक है। साथ ही बैंक की चालू वित्त वर्ष में देश भर में 551 ब्रांचेस खोलने की योजना है। बंधन बैंक ने वर्ष 2019 में, प्रमुख होम लोन NBFC और अग्रणी गृह फाइनेंस लिमिटेड का अधिग्रहण किया, जो सन् 1986 से गुजरात के लोगों को सेवाएँ दे रहा है और अब तक 1.5 लाख कस्टमर्स को होम लोन प्रदान कर चुका है।

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है
NEW
flash_on
मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा
flash_on
Vyna Electric (वायना इलेक्ट्रिक) का तेज़ विस्तार: 6 महीनों में 100 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स
flash_on
फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’
flash_on
TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया
flash_on
मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Pooja Kumawat Author

पूजा कुमावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो सांगरी टाइम्स में कार्यरत हैं। वह राष्ट्रीय, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके लेखन में तथ्यात्मक विश्लेषण और व्यापक रिसर्च की झलक मिलती है।

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter